{"_id":"6ad26d84e841fa92700b0499","slug":"attempt-to-run-over-police-personnel-using-a-bolero-loaded-with-liquor-four-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1046-194540-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब लदी बोलेरो से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब लदी बोलेरो से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, चार गिरफ्तार
Sat, 17 Oct 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्करों के साथ खामपार पुलिस
खामपार। भिंगारी ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की भोर में शराब लदी बोलेरो को रोकने की कोशिश में चालक ने बैरियर तोड़ दिया और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
भागने के दौरान बोलेरो डिवाइडर में फंस गई। इसके बाद पुलिस ने चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से करीब 45 लीटर देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के सिवान जिले के धनौती थाना क्षेत्र के चनऊर तकिया निवासी मो. हसमत खां (52), विजयीपुर मोड़ निवासी रितेश राम (45) और चनऊर तकिया निवासी बसीर खां (75) शामिल हैं।
इनके अलावा देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के सवरेजी निवासी इम्तियाज अंसारी (45) को भी गिरफ्तार किया गया है। इम्तियाज पर 2023 में भाटपाररानी थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, खामपार पुलिस भिंगारी बाजार में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो से अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है।
पुलिस ने भिंगारी ओवरब्रिज के पास वाहन को रोकने की कोशिश की मगर चालक बैरियर तोड़कर भागने लगा। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया
पुलिस ने बताया कि बोलेरो की तलाशी में पांच पेटी देसी शराब मिली। इसमें 200 मिलीलीटर के पाउच थे और कुल मात्रा करीब 45 लीटर बताई गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।