फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attempt to rape

असलहे के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape
असलहे के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की आधी रात महिला के घर में पड़ोस का युवक घुस गया। बच्चों के साथ सोई महिला के कमरे में प्रवेश कर असलहे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला और उसके बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को डरी, सहमी महिला थाने पहुंची और तहरीर दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुट गई। हालांकि पुलिस घटना को मारपीट बता रही है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला बच्चों के साथ घर पर रहती है, जबकि उसका पति बाहर रहता है। रोज की तरह मंगलवार की रात भोजन करने के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ एक कमरे में सोने चली गई। तहरीर में कहा गया है कि रात तकरीबन 12 बजे पड़ोस का एक युवक घर में घुस गया और सो रही महिला के कमरे में प्रवेश कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब महिला की नींद खुली तो युवक उसके कनपट्टी पर असलहा सटाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच बगल में सोया महिला का बेटा जग गया और उसने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने मां, बेटे की पिटाई कर मुंह खोलने पर जान माल की धमकी देते हुए भाग निकला। सुबह महिला उलाहना लेकर आरोपी के घर पहुंची तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने थाने पहुंच तहरीर दी। उधर पुलिस घटना को मारपीट बता रही है, जबकि पीड़ित महिला का कहना है कि उलाहना देने के दौरान मारपीट हुई है। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि महिला ने छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की गई है। जांच के बाद मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed