फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attack with sticks and shovels in a land dispute, one injured

Deoria News: जमीन के विवाद में लाठी-डंडे व फावड़े से हमला, एक घायल

Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Attack with sticks and shovels in a land dispute, one injured
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे व फावड़े से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक युवक फावड़े के प्रहार से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कैथवलिया गांव की रहने वाले दिनेश्वर सिंह मकान का निर्माण कर रहे हैं। जमीन के विवाद को लेकर पड़ोस के एक व्यक्ति को इस पर आपत्ति है। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगा। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फावड़े से हमला बोल दिया, जिसमें दूसरे पक्ष का गौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि मारपीट की सूचना मिलने पर मैं मौके पर गया था। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed