फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack on expelled principal

निष्कासित कार्यवाहक प्राचार्य पर हमला

Tue, 08 Jun 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
attack on expelled principal
निष्कासित कार्यवाहक प्राचार्य पर हमला
विज्ञापन

रुद्रपुर। लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य रहे डॉ देवेश शुक्ल की बाइक सवार दो युवकों ने पिटाई कर दी। वह मंगलवार की सुबह छह बजे टहलने जा रहे थे। हमलावरों ने उन पर डंडे से प्रहार किया। उनकी नाक की हड्डी टूट गई है। प्राचार्य ने बरहज के विधायक और उनके निजी सचिव पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है।
रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ वार्ड निवासी डॉ देवेश शुक्ला बरहज के विधायक सुरेश तिवारी के शिक्षण संस्थान लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य थे। किसी बात पर तकरार के बाद प्रबंधतंत्र ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। बकौल देवेश, उन्हें बिना कारण बताए संस्था से निकाल दिया गया और कई महीने का वेतन नहीं दिया गया। निष्कासन का कारण जानने और बकाया वेतन के भुगतान के लिए उन्होंने प्रबंधतंत्र के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि विधायक के निजी सचिव ने उन्हें कई बार धमकी भी दी थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह वह दुग्धेश्वरनाथ मंदिर की ओर टहलने जा रहे थे। पहले से घात लगाकर बैठे दो युवकों ने उन पर डंडे से वार कर दिया। निष्कासित प्राचार्य ने कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व विधायक के इशारे पर उनके निजी सचिव कामेश्वर पांडेय पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित प्राचार्य के समर्थन में वित्तविहीन शिक्षक संघ ने कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की धमकी दी है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी ब्रजेश मिश्र ने कहा कि तहरीर मिलने पर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस बाबत विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि आरोप निराधार है। छवि धूमिल करने की नियत से विरोधी साजिश कर रहे हैं। वह शिक्षक चार माह पहले त्यागपत्र देकर संस्था से चले गए। उनका संस्था पर कोई देय नहीं है। संस्था के मामले में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं रहता। प्रबंध तंत्र शिक्षण कार्य में लापरवाही करने के मामले में देवेश को कारण बताओ नोटिस दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed