{"_id":"66017b7da4782de6860adb5a","slug":"attack-on-2-youth-deoria-news-c-208-1-deo1004-122143-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दोस्त के घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर हमला, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दोस्त के घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर हमला, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त
Mon, 25 Mar 2024 06:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 25 Mar 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
शहर के चकियवा मोहल्ले की है घटना, सीसीटीवी से युवकों की हुई पहचान
घटना के बाद मोहल्ले में कुछ देर के लिए रहा तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के चकियवा मोहल्ले की मंगलपुरम काॅलोनी में अपने दोस्त के घर होली की बधाई देने जा रहे दो युवकों पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। पहले युवकों पर पत्थर फेंक कर मारा। इसके बाद उनकी दौड़ाकर पिटाई कर दी। हमलावर युवकों ने ईंट-पत्थर से उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज हुआ।
शहर के भीखमपुर रोड निवासी राहुल गुप्ता व शुभम मद्धेशिया सोमवार की सुबह चकियवा मोहल्ले के मंगलपुरम में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। अभी वह चकियवा मोहल्ले में पहुंचे ही थे कि पहले से वहां मौजूद करीब आठ-दस की संख्या में युवकों ने पत्थर फेंक कर मारा। इस पर शुभम व राहुल ने विरोध जताया तो दोनों को दौड़ा कर युवकों ने पिटाई कर दी। इसके बाद उनकी बुलेट बाइक को ईंट व पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके बाद मोहल्लेवासियों के पहुंचने पर फरार हो गए। दोनों युवकों का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान कर ली है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।