फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack by sword on a youth

Deoria News: युवक पर तीन लोगों ने रास्ते में तलवार से किया हमला, भर्ती

Fri, 29 Mar 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 29 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
attack by sword on a youth
फोटो समाचार........ -
विज्ञापन

घर लौटते समय कुशहरी गांव के पास तीन युवकों ने बोला जानलेवा हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक पर कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

कुशहरी के रहने वाले बीस वर्षीय शैलेष यादव पुत्र राजेंद्र यादव बृहस्पतिवार को देवरिया से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कुशहरी गांव के पास तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और तलवार से हमला कर दिया। हमले में शैलेष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव किए।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed