फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Athletics competition winners honoured

Deoria News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Wed, 25 Dec 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Athletics competition winners honoured
देवरिया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में अंतिम दिन एथलेटिक्स का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न इवेंट्स में प्रतिभागियों ने दम दिखाया। समापन समारोह में विजेताओं को राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विभ्राट चंद कौशिक एवं सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने पुरुस्कृत करते हुए तथा उनका उत्साहवर्धन किया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स की सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। बालक एवं बालिकाओं के 100 मीटर सब जूनियर वर्ग में विनय कुमार निषाद, जान्हवी सिंह, 800 मीटर में नंदन गौड़ , अर्पिता गौड़ प्रथम रहे। जूनियर वर्ग पीयूष सिंह व सुहानी वाल्मीकि, 200 मीटर में पीयूष सिंह , संजना कुशवाहा प्रथम , 400 मीटर में मार्कंडेय गुप्ता, प्रियंका प्रथम, 1500 मीटर में सन्नी कुमार यादव, 800 मीटर में प्रियंका प्रथम रहीं । सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग के 100 मीटर में सतीश राजभर , शिवानी यादव प्रथम , 200 मीटर में सतीश राजभर , शिवानी यादव प्रथम , 400 मीटर में अमन , शिवानी यादव प्रथम, 1500 मीटर में धीरज यादव प्रथम, 800 मीटर में आंचल कुमारी प्रथम रहीं। बालक एवं बालिकाओं के लंबी कूद सब जूनियर वर्ग में पीयूष भारती, निशा गुप्ता प्रथम , जूनियर वर्ग में संजीत साहनी, सुहानी बाल्मीकि प्रथम, सीनियर वर्ग में संदीप प्रसाद, गुड़िया प्रसाद प्रथम रहीं। बालक एवं बालिकाओं के गोलाक्षेेपण सब जूनियर वर्ग में किशन कुमार, अनीशा खातून प्रथम, जूनियर वर्ग में अंकित यादव, शिखा पाठक, सीनियर वर्ग में अश्विनी भारती , स्मिता सिंह प्रथम रहीं। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नीरज कुमार मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी निखिल आनंद, राजकमल, संतोष कुमार, ताइक्वांडो संघ के सचिव गिरीश, वालीबॉल संघ के सचिव व्यास चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed