{"_id":"602d643c8ebc3ee9490db101","slug":"association-helped-deoria-news-gkp385152780","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने दी आर्थिक मदद
विज्ञापन

देवरिया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे संविदा लाइन मैन हरेंद्र प्रसाद को बुधवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने आर्थिक सहायता दी।
विद्युत उपकेंद्र भटनी के बैकुंठपुर फीडर पर संविदा लाइनमैन के रूप में हरेंद्र प्रसाद तैनात हैं। वह चार दिन पूर्व जंफर का कार्य कर रहे थे। इसी बीच करंट की चपेट में आ गए। उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। बुधवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, संगठन के सदस्य विपिन विश्वकर्मा मेडिकल कालेज पहुंचे और साथी हरेंद्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही संगठन की तरफ से दस हजार रुपये उनकी पत्नी कौशल्या देवी को दिया। आश्वस्त किया कि संगठन हर समय उनके साथ खड़ा है। संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों की वार्ता विभाग के उच्चाधिकारियों से हो रही है।