{"_id":"658b1ed6dd71d958bb0f6794","slug":"assault-on-demanding-dues-case-of-attempt-to-murder-on-three-deoria-news-c-208-1-deo1003-15999-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बकाया मांगने पर मारपीट, तीन पर हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बकाया मांगने पर मारपीट, तीन पर हत्या के प्रयास का केस
Wed, 27 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
चनुकी । लार कस्बा के शास्त्री नगर वार्ड में बकाया पैसा मांगने को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों को गंभीर चोट आई, उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। लार पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दुकानदार सहित तीन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
लार कस्बा के मुख्य बाजार से पिपरा चौराहा जाने वाले मार्ग पर श्रीकांत जायसवाल उर्फ मोनू की दुकान है। पड़ोस के एक व्यक्ति ने दुकान से कुछ सामान लेकर पैसा नहीं दिया था। सोमवार की देर शाम दुकानदार ने बकाया पैसे की मांग की। इसको लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में गुफरान लारी, इमरान लारी व इसरारुल घायल हो गए। गुफरान लारी व इमरान लारी की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
्रघटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दुकानदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने चली गईं। इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर श्रीकांत जायसवाल सहित तीन के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।