{"_id":"69065d7b50bfc900f90e8025","slug":"asp-inaugurated-traffic-month-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166924-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एएसपी ने यातायात माह का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एएसपी ने यातायात माह का किया शुभारंभ
Sun, 02 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने यातायात माह नवंबर 2025 का शनिवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है।
एएसपी उत्तरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन स्वयं करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा वाहनों पर यातायात जागरूकता स्टिकर लगाए गए। इस अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न जनजागरुकता अभियानों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसके अंतर्गत पूरे माह के दौरान स्कूलों, महाविद्यालयों, बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता आदि आयोजित की जाएंगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। संवाद