{"_id":"640a25c3a9c5333f58075e54","slug":"ashish-and-krishna-selected-for-regional-team-deoria-news-c-7-1-79329-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जूनियर बालक स्टेट हैंडबाॅल में दम दिखाएंगे आशीष और कृष्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जूनियर बालक स्टेट हैंडबाॅल में दम दिखाएंगे आशीष और कृष्णा
Fri, 10 Mar 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से 13 मार्च तक गोरखपुर में होगी स्टेट हैंडबाॅल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में शुक्रवार से शुरू हो रही जूनियर बालक स्टेट हैंडबाॅल प्रतियोगिता में जनपद के भी दो होनहार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। गोरखपुर मंडल की 12 सदस्यीय टीम में इनका चयन हुआ है।
10 से 13 मार्च तक गोरखपुर में जूनियर बालक वर्ग स्टेट हैंडबाॅल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें गोरखपुर मंडल टीम में देवरिया स्टेडियम के आशीष कुमार और कृष्णा यादव का भी चयन फाइनल रूप से हुआ है। मंडल ट्रायल में जिले के 10 खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। फाइनल रूप से घोषित होने वाली 12 सदस्यीय टीम में जिले के ये दोनों खिलाड़ी चुने गए हैं।
हैंडबाल के प्रशिक्षक अमित पांडेय ने बताया कि मंडल टीम में अटैकर के रूप में स्टेडियम में संचालित प्रशिक्षण शिविर के आशीष और कृष्णा का चयन गोरखपुर मंडल टीम में हुआ है।
विज्ञापन
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि चयनित दोनों खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन और कौशल से मंडल टीम को खिताब जिताने में मदद करेंगे।
जिले से इन्होंने दिया था मंडल ट्रायल
प्रियांशु सिंह, कृष्णा यादव, आशीष राजभर, मृत्युंजय कुमार दूबे, उत्कर्ष मिश्रा, विमल गुप्ता, नीलेश त्रिपाठी, मुकेश प्रजापति, राहुल कुमार, स्वास्तिक मिश्र।