{"_id":"68e55d299169c856aa068c75","slug":"as-the-water-level-in-the-saryu-river-decreases-erosion-begins-and-villagers-are-worried-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164908-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरयू में पानी कम होते ही कटान शुरू, ग्रामीण चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरयू में पानी कम होते ही कटान शुरू, ग्रामीण चिंतित
Wed, 08 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
देवसिया और छित्तूपुर गांवों के बीच कटान करती सरयू ।
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सरयू का जलस्तर घटते ही छित्तूपुर और देवसिया गांव के बीच कटान शुरू हो गई।
कटान की वजह से तटवर्ती ग्रामीणोंं की चिंता बढ़ गई है। कटान रोकने के लिए पहले बनाए गए पांच स्पर बंधे और भागलपुर-मईल मार्ग को बचाने का दारोमदार अधिकारियों पर है। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवसिया और छित्तूपुर से सटकर सरयू बहती है। जब सरयू का पानी उफान पर होता है, तब भी और जब पानी घटता है तो भी कटान शुरू हो जाती है। सरयू 10 साल से कटान करती हुई सैकड़ों एकड़ किसानों की भूमि आगोश में लेकर भागलपुर-मईल मार्ग और पूर्व में कटान रोकने के लिए बनाए गए स्पर बंधों के पास पहुंच चुकी है। देवसिया गांव के पास बने स्पर बंधे के पास कटान करती हुई नदी भागलपुर-मईल मार्ग से 50 मीटर दूरी पर पहुंच गई है।
कटान से ग्रामीणों की सांसें अटक गई हैं कि कहीं नदी इन गांवों के घरों को अपना निशाना न बना दे। बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने के लिए एक दशक में 30 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों को राहत तो मिली है, मगर कटान से स्थायी निजात आज तक नहीं मिल पाई है।
एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि कटान रोकने के लिए लगातार प्रयास हो रहा है। सरयू नदी में पानी कम होते ही कटान वाली जगहों को चिह्नित कर कटानरोधी कार्य कराया जाएगा।