फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   As soon as Mahishasura died, the gods showered flowers

Deoria News: महिषासुर के मरते ही देवताओं ने की फूलों की बारिश

Wed, 26 Apr 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
As soon as Mahishasura died, the gods showered flowers
पड़री बाजार में शतचंडी महायज्ञ में यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते लोग
पड़री बाजार में चल रहा है शतचंडी महायज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री बाजार। सलेमपुर क्षेत्र के पड़री बाजार में वैष्णो धाम मंदिर में शतचंडी महायज्ञ के छठवें दिन रासलीला मंडली ने महिषासुर एवं रक्त बीज संहार का मंचन किया गया। मां दुर्गा के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
रक्त बीज और महिषासुर भगवान शिव की कठोर तपस्या करते हैं। कठोर तपस्या से खुश होकर भगवान शिव महिषासुर को आशीर्वाद देते हैं कि कन्या के अलावा उसे कोई मार नहीं सकता है। वहीं रक्तबीज को आशीर्वाद देते हैं कि जितना रक्त पृथ्वी पर गिरेगा उतना ही रक्तबीज तैयार हो जाएंगे। भगवान शिव का आशीर्वाद पाकर रक्तबीज एवं महिषासुर चारों तरफ अत्याचार करने लगते हैं। उनके अत्याचार से चारों तरफ हाहाकार मच जाता है। सभी देवता आदि शक्ति की आराधना करते हैं।
विज्ञापन

आदि शक्ति देवी प्रसन्न होकर काली रूप धारण कर रक्तबीज नामक दैत्यों का संहार करती हैं, तथा मां दुर्गा रूप में महिषासुर का वध करती हैं। दोनों राक्षसों का वध होने से देवता आकाश से फूलों की बारिश करते हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं कुशीनगर से आईं प्रियंका द्विवेदी ने कथा का रसपान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तारकेश्वर पांडेय, अंगद यादव, विशाल यादव, आशीर्वाद पांडेय, हर्षित पांडेय, कन्हैया पांडेय, हरिलाल यादव,विजय सिंह, अनशन पांडेय, विभीषण यादव, अंगद शर्मा, विनोद पांडेय, कार्तिक पांडेय, गया गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed