{"_id":"615206c28ebc3e0b9903382f","slug":"arrest-salempur-news-gkp4108538147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह हजार के चार इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह हजार के चार इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लार(देवरिया)। पुलिस को चकमा देकर लार रोड स्टेशन से पैदल बिहार जाने की फिराक में खड़े चार वांछित इनामी बदमाशों को पुलिस ने ताराकुंडावल गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। ये चारों तीन साल से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन पर पंद्रह हजार का इनाम घोषित किया था।
प्रभारी निरीक्षक लार प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक राम गिरीश चौहान पुलिस टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दिया की चार पंद्रह हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी लार रोड स्टेशन से उतर के ताराकुंडावल गांव के समीप पहुंचे हैं। वे बिहार जाने की फिराक में हैं। पूछताछ में इनकी पहचान मोनू यादव, निवासी अहिरौली थाना गोला जनपद गोरखपुर, प्रेमनाथ यादव निवासी अहिरौली थाना गोला ,जनपद गोरखपुर, अंबिका यादव, निवासी रतनपुर थाना गोला जनपद गोरखपुर, सत्यनारायण यादव, थाना गोला, जनपद गोरखपुर बताया। पुलिस के अनुसार, चारों पर गो तस्करी का केस दर्ज है। इधर, पुलिस कप्तान ने चारों वांछितों पर 22 सितम्बर को पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीन साल से फरार चल रहे पंद्रह हजार के चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।