{"_id":"5f946c7c8ebc3e5fac5ab451","slug":"arrest-is-vical-thift-deoria-news-gkp370731180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी टीम ने वाहन लुटेरे को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी टीम ने वाहन लुटेरे को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी टीम ने वाहन लुटेरे को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसओजी टीम ने शनिवार को बलुवन चौराहे पर घेराबंदी कर बाइक सवार एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास से एक देसी तमंचा, एक अदद कारतूस, लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजन शाह पुत्र बलिराम शाह निवासी नया गांव, थाना हथुआ जनपद गोपालगंज बिहार बताया। उसने कई वाहन चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की।
एसओजी के प्रभारी गिरिजेश तिवारी ने बताया कि टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बलुवन चौराहे से एक बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ में बाइक चोरी की बताई गई। इसके संबंध में खामपार थाने में वादी मीरहसन पुत्र आस मुहम्मद निवासी रहीमपुर थाना ने चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि चार सितंबर को ग्राम रहीमपुर के पास से वादी से कट्टे के बल पर उसकी बाइक, मोबाइल लूट लिए थे। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ बिहार राज्य में लूट के अन्य अभियोग पंजीकृत हैं, जिसमें वह जनपद सिवान के थाना मुफस्सिल पर पंजीकृत मुकदमे में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में अनिल कुमार यादव, संतोष सिंह, योगेंद्र कुमार, सर्विलांस सेल के विमलेश सिंह, मेराज अहमद, सुदामा यादव, प्रशांत कुमार शामिल रहे।