फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   arrest in animal taskar

Deoria News: छह गोवंशीय पशु के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
arrest in animal taskar
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के सिरसेट के पास से रविवार को पुलिस ने एक पिकअप पर लदे छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया और तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। पशुओं को तस्करी के लिए बिहार ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बनकटा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि सिरसेट के पास से पिकअप से छह गोवंशीय पशु बिहार ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गोवंशीय पशुओं से लदे पिकअप को पकड़ा और पशुओं व वाहन को कब्जे में लिया। वहीं तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम केशव गोंड पुत्र बृजनंद शाह निवासी बढया पुनक थाना दरौली, जमशेद शेख पुत्र अलीमाम शेख निवासी चनौर पश्चिम टोला थाना धनौती, रफी खान पुत्र जलील खान निवासी खगौरा थाना धनौती जिला सिवान बिहार बताया। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने बताया कि तीनों पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फरार तस्कर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed