{"_id":"60f318a38ebc3e5f0447aa14","slug":"arrest-deoria-news-gkp402239564","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिनैती के आरोपी युवकों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिनैती के आरोपी युवकों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। तीन दिन पूर्व छिनैती करने वाले आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से नगदी के अलावा मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
सदर कोतवाली अंतर्गत आईटीआई के निकट बीते बृहस्पतिवार की रात करीब 10.30 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने कुछ राहगीरों से मोबाइल व रुपये की छीन लिए थे। शोर मचाने पर अगल-बगल के लोगों ने युवकों को दौड़ा लिया, इससे घबराकर वह अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकले थे। शनिवार को जेल चौकी इंचार्ज अनिल कुमार व अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस खोराराम निवासी सत्यजीत राजभर, रजला निवासी नीरज व बसडीला निवासी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि युवकों के गाड़ी की बरामदगी के बाद से ही इनकी तलाश की जा रही थी। इनके पास से छिनैती के मोबाइल व रुपये बरामद हुए हैं।