{"_id":"6a401dd79abfb54ddc0bd894","slug":"army-man-charged-with-housebreaking-deoria-news-c-208-1-deo1016-185602-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सेना के जवान ने लगाया घर पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सेना के जवान ने लगाया घर पर कब्जा करने का आरोप
Sun, 28 Jun 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान बाॅर्डर पर तैनात सेना के जवान वीर बहादुर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पिता के बनाए घर को जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप परिवार के ही दूसरे सदस्यों पर लगाया है। जवान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी कार्रवाई की गुहार लगा चुका है। शिकायत के बाद भी पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने और जन सुनवाई पोर्टल पर बिना हकीकत रिपोर्ट लगाने का भी आरोप लगाया है।
हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी वीर बहादुर सिंह का कहना है कि गांव में पिता की कमाई से मकान बना है। उसमें पिता के किसी भी भाई का हिस्सा नहीं है। बावजूद इसके गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों के सहयोग से मकान व भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
वृद्ध पिता बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। स्थानीय पुलिस व प्रशासन भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा है। थाने के कुछ पुलिस कर्मी बिना तथ्यों की सही जानकारी लिए ही विपरीत रिपोर्ट लगा दिए हैं। वहीं 1076 और 181 जैसी हेल्पलाइन पर सूचना देने के बाद भी गलत फीड बैक दर्ज कर दिया गया है। परिजनों को भी बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
..
कोट
पूरा मामला संज्ञान में है। मौके पर गया था। जांच में पता चला है कि सैनिक के पिता ने अपने भाई से भी कुछ रुपये लेकर घर का निर्माण कराया था और हिस्सा भी दिया था। अब सैनिक की नौकरी के बाद उसके पिता रुपये वापस कर पूरा घर लेना चाहते हैं। फिलहाल मामला दीवानी में विचाराधीन है।
गोपाल जी,नायब तहसीलदार सलेमपुर