{"_id":"621a6cafdbd3dc3ca626f5ee","slug":"archana-and-amarendra-winner-deoria-news-gkp428275887","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता : 100 मीटर फर्राटा रेस में अमरेंद्र और अर्चना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता : 100 मीटर फर्राटा रेस में अमरेंद्र और अर्चना अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता : 100 मीटर फर्राटा रेस में अमरेंद्र और अर्चना अव्वल
रुद्रपुर। दो दिवसीय महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। 100 मीटर दौड़ का फाइनल हिट जीत कर बालक वर्ग में अमरेंद्र सिंह और बालिका वर्ग में अर्चना सिंह चैंपियन बनीं।
तीन सौ मीटर फाइनल दौड़ के बालक वर्ग में अवनीश यादव प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में सायना नेहवाल ब्लू टीम विजेता रहीं। बैडमिंटन एकल बालिका वर्ग में प्रियंका यादव को हराकर रिंकी ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। बालक वर्ग के बैडमिंटन में नितिन वर्मा प्रथम और आनंद रस्तोगी दूसरे स्थान पर रहे। भाला क्षेपण में निरमा चौधरी प्रथम, चंदा यादव दूसरे और सविता निषाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गोला क्षेपण के बालिका वर्ग में रंजना प्रजापति प्रथम रहीं। गोला क्षेपण बालक वर्ग में प्रमोद यादव को प्रथम स्थान मिला। लंबी कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान अभय कुमार निषाद को मिला। ऊंची कूद बालक वर्ग में प्रथम स्थान अभय कुमार निषाद, चक्र फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान श्वेता प्रजापति को मिला। कालेज परिवार शिक्षक वर्ग तथा शिक्षणेतर वर्ग के बीच रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शिक्षणेतर कर्मचारी वर्ग ने उमा शंकर लाल के नेतृत्व में जीत हासिल की। प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार पांडेय ने विभिन्न स्पर्धाओं के पहले तीन स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों में आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना प्रबल होती है। इस अवसर पर डॉ. संतोष यादव, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, उमाशंकर लाल श्रीवास्तव, श्रीकांत, रमाकांत निषाद, राम प्रताप पटेल आदि मौजूद रहे।