फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Arbitrariness: Roadside shops again in Salempur

मनमानी : सलेमपुर में सड़क के किनारे फिर सजीं दुकानें

Sun, 23 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness: Roadside shops again in Salempur
सड़क किनारे लगी दुकानें। संवाद
सलेमपुर। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ सब्जी फुटकर विक्रेताओं की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि सीओ और एसडीएम कई बार मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे लगी दुकानों को हटवाते हुए चेतावनी दे चुके हैं लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेशन रोड पर करीब 10 से अधिक सब्जी के फुटकर दुकानदारों ने सड़क किनारे सब्जी बेचना शुरू कर दिया, जिसके चलते जाम की समस्या बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

गांधी चौक से स्टेशन रोड को जाने वाली सड़क पर एक बार फिर सड़क पर सब्जी की फुटकर दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं, जबकि मंडी समिति और प्रशासन के साथ हुई बैठक में दुकानदारों ने ही सड़क पर दुकानें लगाने का विरोध करते प्रशासन का सहयोग मांगा था। इसके बाद करीब दो सप्ताह तक सड़क पर दुकानें नहीं लगाई गईं, जिससे राहगीरों को काफी सहूलियत मिली। शुक्रवार को सड़क पर ट्रक और पिकअप खड़ाकर सामान उतरवाने की सूचना पर सीओ मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक और दुकानदार को फटकार लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर वाहन खड़ा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को स्टेशन रोड पर करीब 10 दुकानें लगाकर सब्जी की बिक्री शुरू कर दी।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सड़क से हटकर मंडी में दुकान लगाने की बात कही, जिसके बाद कुछ लोग मौके से निकल गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थाई सब्जी मंडी न होने के कारण व्यापारी सड़कों का सहारा लेने को मजबूर हैं, जिसका सीधे असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है।

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे दुकान लगाने की शिकायत रोजाना मिल रही है। कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। अगर मनमानी जारी रही तो अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed