{"_id":"63597118879caf7c995d1ebd","slug":"aproach-of-pidara-bridge-fell-in-river-deoria-news-gkp4552311167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिड़रा पुल का एप्रोच नदी में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिड़रा पुल का एप्रोच नदी में विलीन
विज्ञापन
नदी में बह गया पिड़रा पुल का एप्रोच
- फोटो : DEORIA
पिड़रा पुल का एप्रोच नदी में विलीन
डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, पक्के पुल से होकर पैदल यात्रा पर प्रतिबंध
एक माह के अंदर तीसरी बार हुई भीषण कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एक माह से पिड़रा पुल का एप्रोच और सड़क बचाने के प्रयास पर सोमवार की रात पूरी तरह पानी फिर गया। पुल के पास बैकरोल कर रही गोर्रा नदी की धारा से टकराकर पूरा एप्रोच बह गया। एप्रोच बहने से पक्के पुल से पैदल यात्रियों के जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने कटानस्थल का निरीक्षण किया।
25 सितंबर को पक्के पुल पर कटान से अचानक एप्रोच और सड़क कट गई थी। इस कारण प्रशासन ने आवागमन रोक दिया। पीडब्ल्यूडी करीब एक माह से आवागमन बहाल करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान गोर्रा नदी तीन बार रास्ता बहाल करने की कोशिश पर पानी फेर चुकी है। करीब 30 मीटर सड़क और एप्रोच को नुकसान पहुंचाने के बाद अब पक्के पुल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर एक माह से आवागमन बंद है। बड़ी गाड़ियों का आवागमन रुकने के बाद अब दोपहिया सवार और पैदल यात्रियों को भी पुल से होकर गुजरने पर रोक लगा दी गई है।
कटान रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी हजारों ट्रॉली मिट्टी और झाड़-झंखाड़ का प्रयोग कर चुका है। नदी का जलस्तर गिरने के बाद से कटान और तेज हो गई है। इससे बचाव कार्य में भारी बाधा उत्पन्न हो रही है। एप्रोच बनाने के लिए डाली गई मिट्टी दो बार बह चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार की रात अचानक एप्रोच बह जाने से दोआबा में हाहाकार मच गया। सूचना पर आधी रात को पहुंचे एसडीएम ध्रुव शुक्ला ने पक्के पुल से होकर पैदल यात्रियों के गुजरने पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि पुल से होकर गुजरना ख़तरनाक हो गया है। एप्रोच के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क धंस सकती है। पुल से होकर छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों और पैदल यात्रियों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।