{"_id":"64988960fe068850810ef9a4","slug":"approach-to-pidra-bridge-will-not-be-cut-dayashankar-deoria-news-c-7-1-219426-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं कटेगा पिड़रा पुल का एप्रोच : दयाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं कटेगा पिड़रा पुल का एप्रोच : दयाशंकर
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने पिड़रा पुल के एप्रोच का किया निरीक्ष
मंत्री और एमएलसी ने पिड़रा पुल का किया निरीक्षण
सिंचाई विभाग को बंधों पर मुस्तैदी से काम करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिले के प्रभारी और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पिड़रा पुल के एप्रोच पर हो रहे कटान का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ दोआबा और कछार के बंधों पर निरोधात्मक कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि किसी भी कीमत पर पिड़रा पुल का एप्रोच नहीं कटेगा। विभाग में बंधों पर काम कराने के लिए रुपये की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने शनिवार देर शाम पिड़रा पुल, पचलड़ी बेलवा बांध का एमएलसी डॉ.धर्मेंद्र सिंह के साथ निरीक्षण किया। कहा कि पिड़रा पुल के एप्रोच पर कटान पूर्ण रुप से बंद करने के लिए लगातार काम चल रहा है। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से भेजे आगणन के मुताबिक शासन स्तर पर धन भी मिल रहा है। गोर्रा और राप्ती नदी के सभी बंधों के कटान स्थल पर कार्य कराए गए हैं। नदी में बाढ़ आने का असर रुद्रपुर के लोगों पर नहीं पड़ेगा।
मंत्री ने कहा कि जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की धरातल पर समीक्षा की जा रही है। हर पात्र तक योजनाओं के लाभ को पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। एमएलसी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता से कार्य कराया जा रहा है। बंधों के दुरुस्त होने से अब बाढ़ का खतरा नहीं रहेगा। गोर्रा के कटान स्थल पर तकनीकी रूप से मजबूत कार्य कराए गए हैं। मंत्री ने नगर के बस स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर हाईटेक परिसर बनाने को कहा। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक्सईएन नरेंद्र जाड़िया, सचिन अग्रवाल, एई बीबी सिंह, एसएन सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, दिलीप जायसवाल, महेश मणि, वैभव सिंह शोले, मोहन उपाध्याय, मनीष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।