{"_id":"684332f3c4131528520ae661","slug":"appointment-letter-handed-over-to-martyr-sandeeps-wife-deoria-news-c-208-1-sdn1004-155409-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शहीद संदीप की पत्नी को सौंपा गया नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शहीद संदीप की पत्नी को सौंपा गया नियुक्ति पत्र
Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश के शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में देवरिया जिले के शहीद नायक संदीप मिश्रा की पत्नी श्वेता मिश्रा को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी ने श्वेता को टैबलेट भी उपहार स्वरूप दिया।
कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, लखनऊ की ओर से प्रमुख सचिव उल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
इस दाैरान प्रदेश के 13 शहीद सैनिकों के आश्रितों को संबंधित जनपदों में नियुक्ति पत्र दिए गए। देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में ओम प्रकाश सिंह, कनिष्ठ सहायक रामनाथ और करन मद्धेशिया आदि मौजूद रहीं। संवाद