{"_id":"6674874b6a12163ac008c626","slug":"application-invited-for-padm-bhushan-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-128333-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए आवेदन
Fri, 21 Jun 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
22 जुलाई तक जिला खेल कार्यालय में जमा कर सकेंगे, स्पोर्ट्स स्टेडियम से मिलेगा आवेदन का प्रारूप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारत सरकार की ओर से ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय खेलों में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों से पद्म विभूषण पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करने वाले व्यक्तियों से भी इन सम्मान के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 22 जुलाई तक आवेदन खेल कार्यालय में जमा करना है।
प्रभारी क्रीड़ाधिकारी अब्दुल अहद ने बृहस्पतिवार को बताया कि 26 जनवरी 2025 को पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को प्रदान किया जाना है, जो खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं। ओलंपिक, अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या पदक जीता हो तथा राज्य व क्षेत्र स्तर पर खेलो इंडिया अभियान में खेलों को बढ़ावा दे रहा हो, कृषि, बागवानी, गन्ना उत्पाद आदि में उच्च स्तर के प्रदर्शन प्रभाव के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायक हो सकती है। जिसने क्षेत्र में फसल उत्पाद को प्रभावित किया हो। क्षेत्र या राज्य में उद्देश्य के साथ शिक्षा, पारंपरिक संस्कृत शिक्षा, कौशलीकरण में शामिल हाे। समाज में व्यापक प्रभाव के साथ प्रेरित कल्याण, स्वास्थ्य पैरामीटर, स्वदेशी प्रणालियां अपनाई हो। एमएसएमई, खादी, कपड़ा, पारंपरिक शिल्पकला आदि के माध्यम से युवाओं को लाभकारी रोजगार की ओर आकर्षित किया हो, बड़े पैमाने पर संभावनाओं का एहसास कराया हो। जरुरतमंद या कमजोर व्यक्तियों को सभ्य जीवन जीने में सहायता की हो। ऐसे लोग ही इन पुरस्कारों के पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर मंडल के इच्छुक व अर्हता वाले ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने ओलंपिक, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उपलब्धियां अर्जित की हों तथा खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो, अपना पूर्ण बायोडाटा फोटो सहित निर्धारित प्रारूप पर व्यक्तित्व एवं कृतित्व खेल से संबंधित के संबंध में साइटेशन तीन प्रतियों में 22 जुलाई तक जिला खेल कार्यालय में उपलब्ध करा दें। संबंधित व्यक्ति निर्धारित आवेदन प्रारूप कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। 22 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।