फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   appeal to register theft case

एसपी से चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की गुहार

Sat, 09 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
appeal to register theft case
एसपी से चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की गुहार
विज्ञापन

रुद्रपुर। चोरी की घटना के एक माह बीतने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रुद्रपुर पुलिस पर चोरी के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

रामलक्षन चौकी के रनिहवा उर्फ चिरईगोड़ा निवासी अशोक निषाद ने बताया कि गांव में उनका दो पैतृक मकान है। वर्तमान में रात में एक मकान में पूरे परिवार के लोग सोते है। दूसरे मकान में घर के कीमती सामान रखे जा रहे थे। 28 फरवरी की रात चोर उनके मकान में घुस गए। उन्होंने जेवर, नकदी समेत करीब चार लाख की चोरी की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना। आरोप है कि गांव के दो युवक कई अपराध की घटनाओं में शामिल रहते है। पुलिस नामजद चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस से अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज कर जांच करने की अपील की गई, लेकिन पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। मामले को शांत करने के लिए पीड़ित को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है। पुलिस के रवैये से परिवार के लोग दहशत में हैं। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed