{"_id":"2da89cf4807db35fba9a532ce3dd7701","slug":"apl-ration-cards-for-not-delivering-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल कार्ड का राशन नहीं देने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल कार्ड का राशन नहीं देने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपीएल कार्ड पर राशन नहीं मिलने पर लोगों ने कोटेदार की दुकान पर हंगामा किया। पूर्ति निरीक्षक की जांच में भी राशन वितरण में गोल माल की पुष्टि हुई है।
लोगों की सहमति पर पूर्ति निरीक्षक कोटेदार को हिदायत दी और एपीएल कार्ड का राशन वितरण करने का आदेश दिया।
नगर के वार्ड संख्या सात में जयप्रकाश पांडेय की कोटे की दुकान है। मोहल्ले के लोगों ने कोटेदार पर समय से दुकान नहीं खोलने और एपीएल कार्ड का राशन हड़पने की शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सत्येन्द्र कुमार से सोमवार को की।
इसके पूर्व लोगों ने दुकान पर हंगामा भी किया। एसडीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह जांच के लिए कोटे की दुकान पर पहुंचे।
जांच में पिछले महीने का एपीएल कार्ड का राशन वितरण नहीं करने और समय से दुकान नहीं खोलने की पुष्टि हुई।
पूर्ति निरीक्षक ने शिकायत करने वाले लोगों से बात की और लोगों के कहने पर पिछले महीने का राशन वितरण करने को कहा। दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
पूर्ति निरीक्षक अभिषेेक सिंह ने बताया कि शिकायत सही मिली है। कोटेदार को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।