फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   apeal to donate animal food

मवेशियों के लिए चारा दान करने की अपील

Mon, 02 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
apeal to donate animal food
मवेशियों के लिए चारा दान की अपील
विज्ञापन

बरहज। ब्लॉक सभागार में एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बीडीओ चंद्रभूषण यादव व ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक की। उन्होंने एसडीएम ने प्रधानों से गोसंरक्षण व मवेशियों के लिए चारा दान की अपील की। उन्होंने गांवों में घूमने वाले छुट्टा पशुओं को नगरपालिका स्थित कान्हा हाउस में शिफ्ट कराने के लिए कहा।

एसडीएम ने नाली-नाला, चकमार्ग, सड़क, हैंडपंप आदि समस्याओं पर भी चर्चा की। प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव ने एसडीएम को पत्रक देकर अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में यूनिट की कटौती को दुरुस्त कराने के साथ ही ग्राम पंचायतों में खलिहान, चारागाह, पोखरी, चकरोड आदि सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ.कंचन लता, डॉ.अशोक पांडेय, राजेश यादव, अजय यादव बहुगुणा, संजय यादव, संतोष यादव, प्रहलाद गुप्त, राजनाथ यादव, राजेंद्र यादव, अभय यादव, धीरेंद्र तिवारी, चंद्रभान यादव, पदमाकर मिश्र, देवेंद्र यादव, विनीत सिंह, दिग्विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed