फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anupriya Patel sounds the bugle for 2027 in Deoria.

टाउनहॉल में गरजीं अनुप्रिया पटेल: फूंका 2027 का बिगुल, बोलीं- सत्ता से बाहर रहती है तो सपा को याद आता है पीडीए

Sun, 06 Sep 2026 04:23 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 04:23 PM IST
सार

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि क्या वजह है कि सपा जब सत्ता से बाहर रहती है तो पीडीए की याद आती है। सत्ता में रहने पर उन्हें पीडीए की याद नहीं आती है। कहा कि 2011 की जनगणना के समय सपा की सरकार प्रदेश में थी। वह केंद्र में सत्ता में रही यूपीए की सहयोगी थी। उसने आर्थिक गणना कराने पर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन उसने जातीय गणना पर सर्वे की ऐसा तरीका अपनाया कि सब एक्सरसाइज व्यर्थ हो गया।

विज्ञापन
Anupriya Patel sounds the bugle for 2027 in Deoria.
मंत्री अनुप्रिया पटेल को सम्मानित करते कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को शहर के टाउनहाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसमें उन्होंने खुलकर 2027 के चुनाव में कार्यकर्ताओं का साथ मांगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहाकि आपका साथ केवल वोट के रूप में नहीं चाहिए। आपका साथ पार्टी के विस्तार के रूप में भी चाहिए।

विज्ञापन


वह अपने कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच 2027 विधान सभा चुनाव को  लेकर अलख जगा गईं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कि प्रदेश में अपना दल तीसरा सबसे बड़ा दल है। पार्टी के 12 विधानसभा सदस्य और एक विधान परिषद सदस्य हैं। पार्टी की ताकत का विस्तार है कि 1995 से पार्टी आज तीसरे सबसे बड़े दल के रूप में आज है।
विज्ञापन


पार्टी का एक सदस्य लोकसभा में भी है। पार्टी में महिला विधायकों की संख्या एक तिहाई है। इस तरह अपना दल ने महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को आत्मसात कर लिया है। यह देश की पहली पार्टी है, जिसने महिला आरक्षण को अपनाया है। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या देखकर कहाकि मातृशक्ति देश में हमेशा प्रथम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम नहीं है, यह शुभ संकेत है। नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर अनुप्रिया पटेल ने कहाकि यह देश संविधान से चलता है और आरक्षण संविधान में है। लेकिन जब चुनाव आता है तो आरक्षण की चर्चा शुरू हो जाती है। कुछ लोग आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।

उन्होंने आगे कहाकि जब तक समाज में भेदभाव रहेगा आरक्षण की जरुरत रहेगी। आगे कहाकि संविधान में सामाजिक आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण का प्राविधान है। आज आर्थिक रूप से कमजोर तबके को आरक्षण मिल रहा है।

इस तरह आज हर वर्ग को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरुण सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कौशल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर विनोद सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर संजय सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।

सत्ता में सपा को नहीं आती पीडीए की याद
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि क्या वजह है कि सपा जब सत्ता से बाहर रहती है तो पीडीए की याद आती है। सत्ता में रहने पर उन्हें पीडीए की याद नहीं आती है।

जातीय जनगणना पर सपा ने किया धोखा
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2011 की जनगणना के समय सपा की सरकार प्रदेश में थी। वह केंद्र में सत्ता में रही यूपीए की सहयोगी थी। उसने आर्थिक गणना कराने पर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन उसने जातीय गणना पर सर्वे की ऐसा तरीका अपनाया कि सब एक्सरसाइज व्यर्थ हो गया।


अनुप्रिया पटेल ने कहाकि सपा पीडीए हितैषी का ढ़ोंग करती है। आप याद कीजिए सपा की सरकार में यश भारती पुरस्कार मिलता था। इसको पाने वालों की लिस्ट देख लीजिएगा, किसको सबसे अधिक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed