फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anti-erosion work will be done on Mohra-Mahen dam

Deoria News: मोहरा-महेन बांध पर होगा कटान रोधी कार्य, प्रक्रिया पूरी

Sun, 02 Apr 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anti-erosion work will be done on Mohra-Mahen dam
बरहज के मोहरा-महेन तटबंध पर स्थलीय निरीक्षण करते अवर अभियंता   संवाद
दो करोड़ 93 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य, दो दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगी बाढ़ से सुरक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के राप्ती नदी तट स्थित मोहरा-महेन के बीच करीब छह किलोमीटर लंबे बांध पर बाढ़ खंड विभाग की ओर से कटानरोधी कार्य कराया जाएगा। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाते हुए विभाग की ओर से करीब एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कराने की योजना है। करीब छह किलोमीटर तटबंध पर होने वाले कार्य से दो दर्जन से अधिक गांवों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी। जिसे लेकर लोगों में हर्ष है।

बाढ़ खंड विभाग की ओर से मोहरा-महेन तटबंध पर कटान रोधी और मरम्मत कार्य के लिए अक्तूबर 2022 में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह के प्रयास से लोकनिर्माण विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हरी झंडी दे दी है। बांध निर्माण कार्य के लिए विभाग ने शुक्रवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली। इसे लेकर अवर अभियंता नागेंद्र सिंह ने स्थलीय निरीक्षण भी कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार मोहरा तटबंध पर लगने वाले पीपा पुल के पास करीब 250 मीटर कटान रोधी बांध बनाया जाएगा। इस पर लांचिंग अपरन, स्लोप पिचिंग, जियो बैग आदि के जरिए कार्य कराया जाएगा। वहीं महेन तक मरम्मत और बांध को गांव तक बढ़ाया जाएगा। बांध निर्माण और मरम्मत कार्य को जून तक पूर्ण करा लिए जाने की योजना है। पिछले वर्ष गांव के खड़ंजा मार्ग से होकर बाढ़ का पानी बहने लगा था। इससे करीब दो दर्जन गांव प्रभावित हुए थे। करीब छह किलोमीटर जर्जर बांध पर रेनकट, रैटहोल आदि के कारण लोगों की सांस अटकी हुई थी।
विज्ञापन

कोट-
पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान दिक्कत आई थी। जिसे देखते हुए निर्माण कार्य कराया जाएगा। बरसात से पहले कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
अशोक द्विवेदी, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed