फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ansnkarion poor health, responsible not reached

अनशनकारियों की सेहत खराब, नहीं पहुंचे जिम्मेदार

Thu, 23 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 23 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ansnkarion poor health, responsible not reached
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युत संविदा मजदूर संगठन के लोगों का आमरण अनशन
बिजली संविदा मजदूर संगठन के पांच मजदूरों का आमरण अनशन बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी मजदूरों के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। हालांकि कोई भी जिम्मेदार हाल चाल जानने नहीं पहुंचें। मांग पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रखने की बात कही है। मजदूर नेताओं का प्रतिनिधिमंडल एडीएम वित्त और राजस्व से मुलाकात की। उनसे मानदेय भुगतान में पहल की मांग की। उधर, मुख्य अभियंता ने प्रकरण की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित कर दिया है। 
विज्ञापन


पडरौना और कसया बिजली वितरण खंड में कार्यरत संविदा मजदूर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में 29 दिनों से धरना दे रहे हैं। शांतिपूर्वक धरना में बात नहीं बनी तो मंगलवार से नंदू तिवारी, राजकिशोर दुबे, उमेश गोंड, राजेश तिवारी और सईद अंसारी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। गर्मी के मौसम में अधिकारियों ने अनशनकारियों की सुधि नहीं ली। बिजली मजदूरों के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। इसके चलते बिजली मजदूरों में नाराजगी है।
विज्ञापन



उनका कहना है कि काम कराने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते बिजली मजदूर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इस दौरान मुकेश सिंह, कृष्ण मुरारी मौर्य, अशोक राय, हरिगोविंद, सुनील सिंह, दयाशंकर सिंह, सुग्रीव कुशवाहा, राकेश चौहान आदि मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि बिजली मजदूरों की समस्या की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित कर दिए गए है। अनशनकारी मजदूर नेताओं से कार्यक्रम समाप्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed