फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Another youth injured in a collision with a vehicle of cattle smugglers also died.

Deoria News: पशु तस्करों के वाहन की टक्कर से घायल दूसरे युवक की भी मौत

Fri, 19 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Another youth injured in a collision with a vehicle of cattle smugglers also died.
सलेमपुर। पशु से लदी बोलेरो की टक्कर से घायल बाइक सवार दूसरे युवक की भी बृहस्पतिवार की दोपहर इलाज के दौरान लखनऊ के केजीएमयू में मौत हो गई। इसी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पशु तस्करों की धर पकड़ के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की है लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के मझौलीराज के चौबे टोला निवासी सौरभ चतुर्वेदी (22) वर्ष पुत्र स्व. संजय चतुर्वेदी अपने ही मुहल्ले के आशुतोष पांडेय (30) पुत्र पुत्र रमेश पांडेय के साथ 10 दिसंबर की रात किसी काम से सलेमपुर जा रहे थे। अभी दोनों भंगड़ा भवानी मंदिर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतना तेज रहा कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सक ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल आशुतोष की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग आशुतोष को लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लखनऊ पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे घायल दूसरे युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। लखनऊ पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed