फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   another gave exam arrested

Deoria News: दूसरे की जगह पर परीक्षा देते मुन्ना भाई गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
another gave exam arrested
-बुआ के लड़के के जगह पर दे रहा था परीक्षा, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। हाईस्कूल गणित की परीक्षा में दूसरे की जगह पर परीक्षा देते एक पकड़ा गया था। आरोपी बुआ के लड़के के जगह पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार शाम आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
भटनी के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज भरहेचौरा में मंगलवार सुबह हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा चल रही थी। कक्ष निरीक्षक ने फोटो मिलान शुरू किया तो परीक्षार्थी दुर्गेश प्रसाद की जगह पर दूसरा लड़का परीक्षा देते मिला। सूचना पर केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने जांच की आरोपी ने अपना नाम सतीश कुमार निवासी सठियांव थाना खुंखुन्दू बताया।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को बुलाया तभी चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। केंद्र व्यस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को सतीश कुमार और दुर्गेश प्रसाद पर केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुआ के लड़के की जगह पर परीक्षा देते युवक को पकड़ा गया था। केस दर्ज कर परीक्षार्थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed