फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Another bridge will be built on the Chhoti Gandak river, traffic will be smooth

Deoria News: छोटी गंडक नदी पर बनेगा एक और पुल, आवागमन होगा सुगम

Sun, 28 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Another bridge will be built on the Chhoti Gandak river, traffic will be smooth
देवरिया। शासन ने छोटी गंडक नदी पर पटनवा पुल के समानांतर एक और पुल की मंजूरी दे दी है। 104 मीटर लंबे इस पुल पर 115 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। यह पुल देवरिया-कसया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

देवरिया-कसया मार्ग पर रामपुर कारखाना के पास छोटी गंडक नदी पर पटनवा पुल है। यहां अंग्रेजों के जमाने का पुराना पुल अब जर्जर हो चुका है। उसकी जगह एक और पुल बन गया है। इस सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक है। इसे देखते हुए सड़क को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

फोरलेन बनाने के लिए नदी पर टू लेन का एक और पुल बनाना जरूरी था। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था। अब इसे भी शासन ने मंजूरी दे दी है। नया पुल फोरलेन की जरूरत के हिसाब से बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क व पुल निर्माण से आसान होगी कुशीनगर की राह
देवरिया-कसया मार्ग जिले के आधे हिस्से को जिला मुख्यालय से तो जोड़ता ही है, पड़ोसी जिला कुशीनगर जिले का भी यह मुख्य मार्ग है। यह सड़क कुशीनगर जिले के कसया कस्बे में लखनऊ-मुजफ्फरपुर हाईवे से जुड़ती है। इससे बिहार जाने वालों को यह सीधा रास्ता है। इसके अलावा कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली भी जाने का मुख्य मार्ग है। कसया से पडरौना होते हुए यह सड़क बिहार-नेपाल बार्डर स्थित वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व को जाती है। इसलिए इस पुल व सड़क के चौड़ीकरण का लाभ देवरिया के अलावा कुशीनगर जिले के लोगों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed