फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Another 120-bed hospital will be built in the medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में 120 बेड का बनेगा और एक अस्पताल

Fri, 29 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 29 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Another 120-bed hospital will be built in the medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में 120 बेड के एक और अस्पताल निर्माण को हरी झंडी मिली है। साथ ही, निर्माणाधीन ट्राॅमा सेंटर और गर्ल्स व वाॅयज हाॅस्टल के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे को सहूलियत होगी, जबकि ट्राॅमा सेंटर का निर्माण पूरा होने के बाद गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 120 बेड के अस्पताल का प्रस्ताव भेजा था। साथ ही, हर साल छात्रों की संख्या बढ़ने से छात्रावास के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा निर्माणाधीन ट्राॅमा सेंटर के अंतिम किस्त के लिए डिमांड की गई थी। इसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में शासन के उप सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने पत्र जारी किया है। कहा है कि 2025-26 में महर्षि देवरहा बाबा राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में चालू एवं नई परियोजना को पूरा कराने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत पांच करोड़ की लागत से 120 बेड का हाॅस्पिटल, एक करोड़ की लागत से 160 क्षमता का सिंगल सीटेड वाॅयज हाॅस्टल, एक करोड़ से 120 क्षमता का सिंगल सीटेड गर्ल्स हाॅस्टल का निर्माण कराया जाएगा।

इसके अलावा निर्माणाधीन ट्राॅमा सेंटर के लिए पांच करोड़ रुपये बजट की स्वीकृति मिली है।
70 बेड के ट्रामा सेंटर में 30 बेड का ट्रामा, 20 बेड का बर्न व 20 बेड का टॉक्सोकोलॉजी वार्ड (एलटी कैटेगरी) युक्त भवन होगा। मेडिकल कॉलेज में सुविधा बढ़ने से मरीजों को इलाज में सहूलियत होगी, जबकि ट्रामा के हो जाने से गंभीर मरीजों के उपचार में आसानी हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed