फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ankita will get gold medal in allahabad university

भलुअनी की बिटिया को इलाहाबाद विवि में मिलेगा स्वर्ण पदक

Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
ankita will get gold medal in allahabad university
भलुअनी की बिटिया को इलाहाबाद विवि में मिलेगा स्वर्ण पदक
विज्ञापन

भलुअनी। स्थानीय गांव की अंकिता तिवारी पुत्री चंद्रविधान तिवारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए की छात्रा हैं। हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक हासिल करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इनका नाम स्वर्ण पदक के लिए चयनित किया है। 23 सितंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों अंकिता सम्मानित होंगी। इससे लोगों में हर्ष है।

चंद्रविधान तिवारी की तीन संतानों में अंकिता इकलौती पुत्री हैं। बुधवार को घोषित परिणाम में उन्होंने 86 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए विश्वविद्यालय टॉप किया है। अंकिता आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भलुअनी, अभयानंद शिक्षण संस्थान से इंटर की पढ़ाई कर इलाहाबाद से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उनकी सफलता पर मां सरोज तिवारी, भाई रवि तिवारी, अंकित तिवारी, सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, चाचा मनोज तिवारी, सुनील सिंह, घनश्याम मद्धेशिया, राधेश्याम गुप्त, राहुल गुप्त, अजय जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed