फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anjuman Islamia elections were held amidst tight security

Deoria News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंजुमन इस्लामिया का चुनाव

Mon, 29 Jul 2024 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Anjuman Islamia elections were held amidst tight security
- होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल पर लगाया गया है काफी संख्या में पुलिस बल
विज्ञापन




- अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में हैं 11 हजार वोटर, मैदान में हैं 11 प्रत्याशी

- चुनाव समाप्ति के बाद भारी सुरक्षा के बीच अंजुमन इस्लामिया की मतगणना शुरू



संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। अंजुमन इस्लामिया का चुनाव रविवार को भारी पुलिस बाल की मौजूदगी में शहर के शूगर मिल स्थित होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ। अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में कुल 10 हजार 800 मतदाता हैं, जबकि पांच पदों के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान करने के लिए कुल 12 बूथ बनाए गए हैं। शांति पूर्ण मतदान को मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं।




अंजुमन इस्लामिया का चुनाव कई बार टलने के बाद 28 जुलाई को अंजुमन हाई स्कूल में कराने का निर्णय लिया गया। लेकिन प्रशासन ने शुगर मिल स्थित होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल में कराने का निर्णय लिया। प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मतदाताओं के वाहनों के चलते शहर में जाम लगने की आशंका को देखते हुए इसे यहां कराने का निर्णय लिया। चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में पहले विवाद भी हो चुका है। इसको देखते हुए प्रशासन पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने पर कई बार चुनाव को टाल दिया। शुक्रवार को प्रशासन ने शहर के शूगर मिल स्थित होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल में चुनाव कराने का निर्णय लिया। रविवार को चुनाव अधिकारी रिजवानुल्लाह खान की देखरेख में चुनाव शुरू हुआ। अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में करीब 10 हजार 800 हजार मतदाता हैं, जबकि पांच पदों के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें सदर के पद के तीन प्रत्याशी चुनावी समर में भाग्य आजमा रहे है। जिनके भाग्य का का फैसला कुछ घंटों के अंतराल के बाद हो जाएगा। इधर शांति पूर्ण मतदान कराने के बाद शांति पूर्ण मतगणना के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed