{"_id":"5f0f3bba8ebc3e637916abde","slug":"animal-thief-disapear-salempur-news-gkp3582623191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़कर सौंपे गए चोर का पता नहीं, भैंस भी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़कर सौंपे गए चोर का पता नहीं, भैंस भी नहीं मिली
विज्ञापन

लोगों में आक्रोश, सीओ ने मामले की जांच कराने की बात कही
फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा भानमती गांव में सात जुलाई की रात भैंस चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। बावजूद इसके अभी न तो भैंस मिली न उसके अन्य साथियों का पता चला। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए चोर को भी पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
पिपरा भानमती गांव के धर्मेंद्र यादव सलेमपुर-देवरिया मार्ग के किराने मकान बनवाकर रहते हैं। सात जुलाई को रात में घर के बाहर खूंटे से बंधी भैंस पिकअप गैंग के सदस्य लाद रहे थे। भनक लगते ही गांव के लोग सक्रिय हुए और एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। अन्य पिकअप में भैंस लादकर भाग निकले। पकड़ा गए शख्स ने खुद को गोपालगंज जिले के खैरटियां गांव निवासी बताया था। उसने कोतवाली क्षेत्र के तीन और लोगों की मदद से भैंस चोरी करने की बात कबूल की थी। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने बिना भैंस बरामद किए आरोपी को छोड़ दिया गया। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। हालांकि घटना वाले दिन कोतवाल ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात कही थी।
सीओ वरुण कुमार मिश्र ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। लोगों भैंस चोर को अगर पकड़कर पुलिस को सौंपे है और पुलिस ने उसे छोड़ दिया है तो यह गंभीर बात है। इसकी जांच कराई जाएगी।