फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry villagers fired in the old east

पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने पुरवां में लगाया जाम

Tue, 21 Mar 2017 12:52 AM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers fired in the old east
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
 विदेश भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में आरोपियों को अबतक गिरफ्तार न किए जाने से नाराज पुरवां के ग्रामीणों ने युवकों ने पुरवां चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। इसके चलते करीब एक घंटे तक गोरखपुर-देवरिया और हाटा रोड पर आवागमन बाधित रहा। काफी देर तक चले इस जाम के चलते राहगीरों को खासी परेशान हुई। अंत में गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

नाराज युवकों का आरोप था कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही है। बेरोजगार युवाओं को चूना लगाने वाले कंपनी संचालक और कर्मचारियों की गिरफ्तारी अबतक नहीं की गई। लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में जो 20 लाख रुपये बरामद किए हैं, उन्हें ठगी के शिकार लोगों को लौटा दिया जाए। 
विज्ञापन

शहर कोतवाली के तहत आने वाले पुरवां चौराहे पर दिल्ली के रहने वाले सुभाष ने एटलस वर्ल्ड के नाम से कार्यालय खोल रखा था, जहां से बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने काम होता था। सुनहरे भविष्य की आस में करीब एक माह पहले सैकड़ों युवकों ने 60 हजार नगद, 45 सौ रुपये मेडिकल के लिए जमा कराये थे। सभी युवकों को ई-मेल पर वीजा देने की बात कही गई थी। आरोप है कि कंपनी की तरफ से सभी लोगों को टूरिस्ट वीजा भेज दिया गया। इस बात की जानकारी जब युवकों को हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कंपनी के संचालक और कर्मचारी पुरवां कार्यालय में ताला बंद कर फरार हो गए। नाराज युवकों ने बीते मंगलवार को पुरवां चौराहे पर जाम लगाया था, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन और कोतवाली का घेराव किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संचालक और कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से बेरोजगार युवक नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दर्जनों युवक पुरवां चौराहे पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि जिन लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है, उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। पुलिस ने मौके से जो 20 लाख रुपये बरामद किये हैं, उन्हें ठगी का शिकार हुए बेरोजगारों को लौटा दिया जाए। करीब एक घंटे तक लोग सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीर वाहन छोड़कर पैदल निकल लिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद जाम खत्म हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed