फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angry people blocked the Rudrapur road upon the arrival of the body.

Deoria News: शव पहुंचने पर नाराज लोगों ने जाम किया रुद्रपुर मार्ग

Sun, 21 Jun 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Angry people blocked the Rudrapur road upon the arrival of the body.
बरहज/मदनपुर। मजदूर प्रेम प्रसाद का शव शनिवार की मठियां तिवारी वार्ड स्थित उसके घर पहुंचा। मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई मौत से नाराज लोगों ने शव रखे एंबुलेंस को सड़क पर खड़ा कराकर रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। दो घंटे बाद नायब तहसीलदार अनिल तिवारी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। मठियां तिवारी वार्ड निवासी प्रेम प्रसाद का तीन दिन पहले पड़ोसियों से विवाद और मारपीट हो गया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे एंबुलेंस उनका शव लेकर घर पहुंचा। नाराज लोगों ने चौराहे पर एंबुलेंस रोककर रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग जाम कर दिया।
पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद भी कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोग प्रेम प्रसाद के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का कहना था कि हत्या की धारा लगाने, मृतक के परिजनों को कृषक बीमा योजना से मिलने वाला लाभ, हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने आदि मांगें कर रहे थे।

नायब तहसीलदार रूद्रपुर अनिल तिवारी ने बताया कि मारपीट में प्रेम प्रसाद घायल हो गए थे। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। जिन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed