{"_id":"67aa52ee846c06b52205bc0c","slug":"angered-by-wifes-visit-to-her-maternal-home-husband-commits-suicide-deoria-news-c-208-1-deo1004-146852-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने दी जान
Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
लार। पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति कीटनाशक दवा खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। यह देख परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया। उधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
लार नगर के मठ वार्ड निवासी कन्हैया मोदनवाल 38 वर्ष पुत्र स्व. प्रहलाद मोदनवाल की शादी पांच वर्ष पूर्व सिवान जिले के एक गांव की रहने वाली रिंकी मोदनवाल से हुई थी। दोनों प्रेम पूर्वक रहते थे। परिजनों के मुताबिक रिंकी के मायके में शादी थी। वह मायके जाने की बात कह रही थी। इस पर कन्हैया जाने से मना कर रहा था। रविवार की दोपहर में पति की बातों को दरकिनार कर रिंकी बच्चों को लेकर मायके चली गई। चर्चा है कि इस बात से आहत होकर कन्हैया घर में रखा कीटनाशक दवा खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृत पांच भाइयों में सबसे छोटा था। सभी घर पर ही रहकर व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। घटना के बाद से ही पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं तीन वर्ष की बेटी व बेटा मां से पूछ रहे थे कि पापा कब आएंगे। यह सुन मौजूद लोगों की आंखें भर गई।