फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Angered by family, woman jumps into river, rescued by fishermen

Deoria News: परिवारवालों से नाराज महिला ने नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

Fri, 26 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Angered by family, woman jumps into river, rescued by fishermen
लार थाना क्षेत्र की रहने वाली थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। दवा के लिए पैसा नहीं देने से नाराज एक महिला ने शुक्रवार को सरयू नदी में छलांग लगा दी। डूब रही महिला को मछुआरों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।

लार क्षेत्र के एक गांव की एक 35 साल की महिला पति से इलाज कराने के लिए पैसा नहीं मिलने पर घर से नाराज होकर शुक्रवार शाम टेंपो से भागलपुर पहुंची। चौराहे से सरयू नदी पहुंच कर छलांग लगा दी। कुछ ही दूरी पर मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। महिला को नदी में छलांग लगाते देख लिया। नाव से मछुआरे महिला को बचाने का प्रयास करने लगे। महिला जान देना चाहती थी। मछुआरों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कर परिजनों को बुलाकर कर उन्हें सौंप दिया। चौकी इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि एक महिला नदी में छलांग लगाई थी। मछुआरों ने बचा लिया, उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed