{"_id":"612297bd8ebc3e79987e338c","slug":"anganbadi-worker-awarded-by-cm-deoria-news-gkp4064177148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरज पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरज पांडेय
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक के हरपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरज पांडेय को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। अवसर था 21 अगस्त को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के जुपिटर हाल में मिशन शक्ति फेज तीन के शुभारंभ का।
महिला कल्याण, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, कृषि, ग्राम विकास, सहकारिता, राजस्व, गृह समेत 29 विभागों से प्रशंसनीय कार्य करने वाली महिलाओं को इस सम्मान समारोह में शामिल किया गया। जिसमें जिले से प्रोवेशन विभाग और बाल विकास से एक-एक महिलाओं को भेजा गया था। जिसमें समिति ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरज पांडेय को सम्मान के लिए चुना। नीरज पांडेय को बेहतर कार्य के लिए राज्यपाल व मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सम्मानित किया। सम्मान के दौरान नीरज को प्रशस्ति पत्र, इत्र की शीशी व मोबाइल भेंट किया गया। रविवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी केके राय ने कहा कि नीरज पांडेय का सम्मानित होना विभाग के लिए ही नहीं बल्कि जिले के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य आंगनबाड़ी कर्मचारियों का उत्साह बढ़ेगा और आगे वह भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगी।