Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anand and Aditya left their dream of going abroad unfulfilled.

Deoria News: विदेश जाने का सपना अधूरा छोड़ गए आनंद और आदित्य

Sun, 29 Nov 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anand and Aditya left their dream of going abroad unfulfilled.
गौरी बाजार। परिवार की माली हालत सुधारने और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर विदेश जाने की तैयारी कर रहे दो युवकों की सड़क हादसे में जान चली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम बस्ती जिले के महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर खड़े ट्रेलर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में गोपालपुर गांव के हनुमान टोला निवासी आनंद चौरसिया (25) और आदित्य निषाद (17) की मौत हो गई। हादसे से गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार, आनंद पुत्र सूर्यनाथ चौरसिया अपने गांव के आदित्य पुत्र रामनरेश निषाद के साथ बस्ती में रहने वाले एक मित्र से मिलने जा रहा था। ल
हरी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आदित्य चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर सुनकर मां आशा देवी बेहोश हो गईं। पिता रामनरेश मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed