फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an woman found hang in chhapia jagdev

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 23 Feb 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
an woman found hang in chhapia jagdev
पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

छपिया जयदेव का मामला, मायके जाने को लेकर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। थाना क्षेत्र के छपिया जयदेव गांव में 30 वर्षीय विवाहिता का शव मंगलवार की शाम को पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस पंखे से शव को उतारकर परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भटनी के छपिया जयदेव गांव के भास्कर मौर्य दिल्ली में नौकरी करते हैं। जबकि उनकी पत्नी रेखा मौर्य (30) अन्य परिवारीजनों के साथ ससुराल में रहती थीं। मंगलवार की शाम घरवालों ने रेखा का दरवाजा खोला तो उसका शव पंखे से लटकता हुआ देखा। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि छपिया जयदेव गांव निवासी भास्कर मौर्य की शादी 2017 में बरहज थाना क्षेत्र के खेड़िया (करुअना) गांव की रेखा से हुई थी। रेखा की दो संतानों में कार्तिक तीन वर्ष व एक तीन महीने का मासूम है। भास्कर नवंबर में बेटे के जन्म पर घर आया था। उसके बाद जनवरी में दिल्ली कमाने चला गया। घर पर भास्कर के पिता वीरेंद्र सिंह मौर्य, मां, भाई, बहन और पत्नी बच्चों के साथ रहती थी। रेखा की मौत के बाद से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववालों की मानें तो रेखा मायके जाना चाहती थी, इसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। इस बाबत सीओ भाटपाररानी पंचमलाल ने बताया कि प्रभारी एसओ श्रीप्रकाश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में गृह कलह के कारण आत्महत्या की बात सामने आ रही है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार्तिक और मासूम को देखकर रो पड़े ग्रामवासी
भटनी। छपिया जयदेव गांव में विवाहिता रेखा की मौत के बाद उसका तीन वर्षीय बेटा कार्तिक और तीन महीने का मासूम मां को ढूंढ रहे हैं। कार्तिक मकान के हर कमरे में जाकर मां को पुकार रहा था, जबकि तीन महीने का मासूम मां का स्पर्श पाने को बेकरार था। दोनों बच्चों की स्थिति देखकर छपिया जयदेव के लोगों के आंखों से आंसू गिरने लगे। वहीं, ससुर वीरेंद्र सिंह मौर्य, सास वसन्ती देवी, ननद अंजली और देवर सुशांत का रो-रोकर बुरा हाल है। पति भास्कर मौर्य भी पत्नी की मौत के बाद घर के लिए निकल गए हैं। इसके अलावा बरहज के खेड़िया से छपिया जयदेव पहुंचे मायके वाले भी रेखा की मौत से दुखी होकर रो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed