फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An innocent victim of sexual abuse died during treatment

Deoria News: यौन शोषण के शिकार मासूम की इलाज के दौरान मौत

Fri, 05 Sep 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
An innocent victim of sexual abuse died during treatment
भटनी। बिहार के एक गांव निवासी अप्राकृतिक दुष्कर्म से पीड़ित मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने विजयीपुर थाना पहुंच आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मामला बार्डर क्षेत्र से जुड़े होने के चलते बृहस्पतिवार को पूरे दिन प्रकरण की चर्चा इलाके में होती रही। भटनी थाना क्षेत्र से सटे बिहार के विजयीपुर इलाके के एक गांव में मंगलवार को एक छह वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही एक युवक ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इससे मासूम की हालत खराब हो गई। परिजन उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बच्चे का इलाज वहीं चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार शाम इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने विजयीपुर थाने का घेराव किया। इससे हरकत में आई बिहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पूरे दिन मामले की चर्चा भटनी इलाके में होती रही। लोगों ने इसकी निंदा करते हुए आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। विजयीपुर एसओ रवि शंकर कुमार ने बताया कि आरोपी ने टॉफी देने का लालच देकर मासूम को अपना शिकार बनाया था। उसके विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed