{"_id":"6aeccee175427ce9600cd074","slug":"an-innocent-child-watching-a-wedding-procession-was-run-over-by-a-vehicle-and-died-deoria-news-c-208-1-deo1022-196040-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरात देख रहे मासूम को वाहन ने राैंदा, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरात देख रहे मासूम को वाहन ने राैंदा, माैत
Fri, 06 Nov 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में बृहस्पतिवार शाम बरात देखने पहुंचे पांच वर्षीय मासूम की चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सेमरी गांव निवासी नूर सलाम के बेटे की शाम को बरात निकली थी। बरातियों के लिए 15 से अधिक चार पहिया वाहन बुक किए गए थे।
इसी दौरान गांव निवासी चौथी गुप्ता का बेटा आदित्य गुप्ता अन्य बच्चों के साथ बरात देखने मुख्य सड़क पर पहुंच गया। तभी एक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।