फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   An illegal canteen was operating in the administrative building, and it was sealed.

Deoria News: प्रशासनिक भवन में चल रही थी अवैध कैंटीन, सील

Thu, 09 Oct 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
An illegal canteen was operating in the administrative building, and it was sealed.
प्रशासनिक भवन में संचालित कैंंटीन को सील करते खाद्य सुरक्षा और​ औष​धि प्रशासन विभाग के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ओपीडी बिल्डिंग के पांचवीं मंजिल पर पानी की टंकी में शव मिलने के बाद जांच में कई खामियां सामने आई हैं। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम मेडिकल कॉलेज परिसर और प्रशासनिक भवन में संचालित कैंटीन की जांच करने पहुंची।
जांच में पता चला कि प्रशासनिक भवन में प्राचार्य के कार्यालय के पास संचालित कैंटीन अवैध है। इमरजेंसी के पास चल रही कैंटीन को स्नैक्स और चाय बेचने का लाइसेंस मिला था, जबकि कैंटीन संचालक पूड़ी, सब्जी, चना, समोसा और भर्ती मरीजों के लिए भोजन तक बनाकर देता था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने समोसे का नमूना भी लिया।
विज्ञापन

फायर बिग्रेड की जांच में पता चला कि एनओसी नहीं ली गई है। व्यावसायिक रसोई गैस सिलिंडर उपयोग करने की जगह अधिकतर घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग किया जा रहा था। खाद्य विभाग की ओर से दुकानदार को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में दोपर करीब एक बजे खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग के साथ आपूर्ति विभाग और फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। इमरजेंसी के पास संचालित चाय वाला के नाम से संचालित कैंटीन में स्नैक्स के अलावा कई तरह का खाद्य पदार्थ बिकता हुआ मिला।
लाइसेंस जांच करने पर पता चला कि सिफ सेनेक्स व चाय बेचने के लिए लाइसेंस बना है। नियम को दरकिनार कर दुकानदार खुले में धड़ल्ले से सामान बेच रहा था।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को भोजन व जरूरत की खाद्य समाग्री भी रुपये लेकर उपलब्ध कराता था। दुकानदार में उसी टंकी का पानी का इस्तेमाल करता था, जहां शव मिला थ। प्लास्टिक की पन्नी में चाय दे रहा था।

इस पर खाद्य विभाग की टीम ने चेतावनी दी। इसके बाद टीम प्रशासनिक भवन में प्राचार्य कक्ष के पास संचालित कैंटीन पर पहुंची। जांच में पता चला कि कोई लाइसेंस नहीं है। उसे तत्काल प्रभाव से टीम ने सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed