फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   an audio viral in chairman voice

चेयरमैन की आवाज में अभद्र भाषा का ऑडियो वायरल

Tue, 18 Aug 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
an audio viral in chairman voice
कार्रवाई नहीं होने पर नगर पंचायत कार्यालय में आंदोलन की बात भी कही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत के एक सदस्य को चेयरमैन की आवाज में अभद्र भाषा बोलने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस सदस्य के बारे में टिप्पणी की गई है वे मंगलवार को समर्थकों के साथ एसडीएम से मिले। मांग पत्र सौंपकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। कहा, कार्रवाई नहीं होने पर नगर पंचायत कार्यालय में वे आंदोलन करेंगे।
नगर पंचायत सदस्य संजीव कुमार वर्मा का आरोप है कि उनके वार्ड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। दो माह से चेयरमैन के कहने पर भी वार्ड में कर्मचारी सफाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। जब लोग चेयरमैन को फोन करते हैं तो उनके द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। वायरल ऑडियो इसका उदाहरण है। पूरे मामले को जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा और जरूरत पड़ी तो अभद्र टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ओमप्रकाश वरनवाल ने बताया कि सभासद ने मांग पत्र दिया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं ईओ अंकिता सिंह ने बताया कि सभासद का आरोप निराधार है। उनके वार्ड में सफाईकर्मी पूर्व की तरह काम कर रहे हैं। ऑडियो के बारे में कुछ नहीं कह सकती। वहीं नगर पंचायत चेयरमैन जेपी मद्धेशिया ने कहा कि ऑडियो की जांच करा ली जाए। जो दोषी हो उस पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed