फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ambulance stuck in traffic jam, chairman takes the steering wheel and removes bus

Deoria News: जाम में फंसी एंबुलेंस, चेयरमैन ने स्टेयरिंग संभालकर हटाई बस

Mon, 30 Mar 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in traffic jam, chairman takes the steering wheel and removes bus
सलेमपुर। नगर के सोहनाग मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गोरखपुर डिपो की एक अनुबंधित रोडवेज बस को चालक बीच सड़क पर छोड़कर चला गया। बस के सड़क के बीचोंबीच खड़े होने से कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। स्थिति इतनी खराब हो गई कि जाम में एंबुलेंस सहित अन्य रोडवेज बसें और छोटे-बड़े वाहन फंस गए। एंबुलेंस को जाम में फंसे देख नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने खुद बस का स्टेयरिंग पकड़ सड़क किनारे किया, जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ। पुलिस ने बस को कोतवाली लेकर गई और चालान कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह बस चालक और कंडक्टर वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर कहीं चले गए थे, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन बस को हटाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

इसी दौरान मौके से गुजर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने स्थिति की गंभीरता को समझा। उन्होंने पहले बस चालक की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बस को हटाने में असमर्थ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed