फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ambulance not reach in three hours

मिलता रहा आश्वासन, तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

Tue, 23 Jun 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
ambulance not reach in three hours
मिलता रहा आश्वासन, तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर घायल शख्स को ठेले से पहुंचाया गया अस्पताल
रुद्रपुर में चना बेचता है बिहार का रविंद्र, ट्वीट कर सीएम से भी की गई शिकायत
रुद्रपुर (देवरिया)। 108 नंबर (अब 112) पर फोन करने के बाद आश्वासन मिलता रहा, लेकिन तीन घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। अंतत: स्थानीय लोगों ने ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए शख्स को ठेले से अस्पताल पहुंचाया।
बिहार के भोजपुर जिले के दुसरिया गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव रुद्रपुर के पिड़रा रोड़ पर किराए की मकान में रहते हैं और भूना चना बेचते हैं। मंगलवार को साइकिल से चना बेचने जाते समय सरयां पुल पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। सड़क पर कराहता देख राहगीरों ने 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। कई बार फोन मिला और आश्वासन दिया गया। तीन घंटा इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोगों ने घायल को मजबूरन ठेले से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के घायल को बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचाने वाले कृष्णमूर्ति मणि, अनिल सिंह आदि ने कहा कि तीन घंटा तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। सीएम को ट्वीट कर आपात सेवा एंबुलेंस भेजने में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोट :
108 एंबुलेंस सेवा के जिला कोआर्डिनेटर शुभम मिश्रा का कहना है कि एंबुलेंस क्यों इतनी देर से पहुंची, इसका पता लगाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर चालक या ईएमटी की लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :
एंबुलेंस 108 का कंट्रोल रूम लखनऊ में हैं। कॉल करने पर वहां से ही लोकेशन ट्रेस कर एंबुलेंस पहुंचती है। अगर इसमें कोई लापरवाही बरती गई होगी तो कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
- डॉ. आलोक पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed